धर्म

#धर्म क्या है???

धर्म के नाम पर बहुत बातें समाज में प्रचलित हैं,,लोग इस्लाम को धर्म मानते हैं,,हिन्दू धर्म,, क्रिश्चनिटी,,सिख धर्म,, यहूदियत,, पारसी,, जैन धर्म,, बौद्ध धर्म,,

मनु महाराज वेद को धर्म का मूल बताते हैं--वेदो अखिलो धर्ममूलम,,
वेद सम्पूर्ण धर्म का मूल है,,लेकिन बात फिर वहीँ अटक गई कि धर्म क्या है??

क्योंकि #वेद को धर्म के मूल में माना तो कुछ लोग #कुरान को धर्म के मूल में मानने लगेंगे,, कुछ #गुरुग्रंथ को,, कुछ #धम्मपद को,, कुछ #समयसार को तो कुछ #बाईबल या #जेंदावेस्ता को,,लेकिन प्रश्न वही है कि ये ग्रन्थ या किताबें तो मूल में हैं,,
आखिर धर्म क्या है??

क्योंकि इन सम्प्रदायों की किताबों में एक वर्ग विशेष की बात की जाती है,, कुरान इस्लाम की बात करती है,, बाईबल क्रिश्चनिटी की,,ऐसे ही सब अपनी अपनी बात करते हैं,,

ऋषि कहते हैं कि धर्म वह नियम जो पूरी पृथ्वी पर किसी भी देश काल में बदले नहीं,, धर्म दो का गुण है,, #जड़ और #चेतन का,,
जड़ के धर्म जैसे जल का धर्म यानी गुण है शीतलता,,पूरी धरती पर जल शीतल ही रहेगा,, गर्म भी कर दोगे तो गर्मी का कारण हटते ही शीतल हो जाएगा,, सूर्य का धर्म है प्रकाश और ऊर्जा,, चाहे कुछ भी हो वह देगा ही,, वायु का धर्म है बहना और प्राण देना,, पशु, पक्षी, मनुष्य, पेड़ सबको वह प्राण देती हुई बहेगी ही,,

चेतन में हम सब आते हैं,,ऋषियों ने पृथ्वी पर रहने वाले प्रत्येक मनुष्य के लिए सन्देश दिया है,, बिना अपना मजहब बदले,, क्योंकि मजहब अलग अलग हो सकते हैं धर्म नहीं,,
यतो अभ्युदय निःश्रेयस सिद्धि स धर्म:--महर्षि कणाद,, वैषेशिक दर्शन,,
जिस तत्व विशेष के कारण मनुष्य मात्र की बाहरी और आंतरिक समृद्धि सिद्ध हो वही धर्म है,,
धारणात् स धर्म:--वे नियम जो मनुष्य मात्र को धारण करते हैं वो धर्म है,,
तो फिर भी सवाल मन में रह सकता है कि वे गुण या नियम या वह तत्व क्या है जो हमें धारण करना चाहिए,,

तो मनुस्मृति में महाराज मनु कहते हैं कि--धृति: क्षमा दमोस्तेयं शौचं इद्रीयनिग्रहात ! धीर्विद्या सत्यमक्रोधो दशकं धर्मलक्षणम!!

जिस मनुष्य में धैर्य, क्षमा, मन पर काबू,, दूसरे की वस्तु लेने की सोचना भी नहीं,,स्वच्छ रहना बाहर और अंदर से,,विषयों से इंद्रियों को हटाना,,सात्विक बुद्धि,,सत्य बोलना,, क्रोध न करना,, ये वैदिक धर्म है,,यही धर्म का लक्षण है,,

#सनातन का अर्थ है जिसका प्रारम्भ न हो,, याने जो हमेशा से है,,
मनुष्य को कैसे जीना चाहिए,, कैसे खेती, व्यापार,राष्ट्र सुरक्षा करनी चाहिए,,पर्यावरण और पशु पक्षियों के साथ कैसे बरतना चाहिए यह सब #वेद में है ही,,

तो हम वैदिक संस्कृति के हिस्से हैं,, हम सब सनातनी हैं,, वैदिक सत्य सनातन ही हमारा धर्म है,, हम सब हिन्दू हैं और सनातन वैदिक धर्म ही हमारी पहचान है,,

Comments

Popular posts from this blog

भारत का प्राचीन खगोल विज्ञान

नासिका के स्वर विज्ञान का महत्व

शेषनाग पर टिकी पृथ्वी का रहस्य